शिवहर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक की, दिए कई दिशा-निर्देश
किशोर न्याय सचिवालय पटना और उच्च न्यायालय पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ललन कुमार रजक शनिवार दोपहर 01 बजे जिला के अधिकारी के साथ बैठक की है. जिसमे निर्देश दिया कि 05 मई से 15 मई तक प्रखण्ड स्तर पर मेडिकल हेल्थ केम्प लगाकर 0 वर्ष से 18 वर्ष तक दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर स्वास्थ्य की जांच किया जाएगा. प्रखण्ड बार तिथि की घोषणा जल्द होगी।