शिवहर: रसीदपुर में बस स्टैंड भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द होगा उद्घाटन: नगर सभापति
नगर सभापति राजन नंदन सिंह शनिवार सुबह 11 बजे बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के रसीदपुर में बस स्टैंड के भवन निर्माण का कार्य अंतिम चरण में पहुँच गया है. बताया कि बस स्टैंड का शिलान्यास बिहार के सीएम नीतीश कुमार शिवहर पहुँचकर किए थे. जिसके बाद से युद्धस्तर का इसका निर्माण कार्य कराया जा रहा है. निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुँच गया है. जल्द उद्घटान किया जाएगा।