चौसा: ऊर्जा सचिव अजय यादव ने किया चौसा विद्युत संयंत्र का निरीक्षण, दूसरी यूनिट शुरू करने पर दिया ज़ोर
Chausa, Buxar | May 20, 2026 ऊर्जा सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड, अजय यादव ने बक्सर जिले के चौसा स्थित एसजेवीएन विद्युत संयंत्र का दौरा कर समीक्षा बैठक की। भ्रमण की शुरुआत ऊर्जा सचिव ने परिसर में पौधारोपण कर की। इसके बाद उन्होंने संयंत्र की तकनीकी इकाइयों का गहन निरीक्षण किया। इसको लेकर बुधवार को जानकारी देते हुए अपडेट जारी की गई है।