फूलिया कलां: विधायक डॉ. लालाराम बैरवा और गोपीचंद मीणा ने धानेश्वर में धार्मिक कार्यक्रम में की शिरकत, संतो का लिया आशीर्वाद
धानेश्वर में सोमवार को धर्म, भक्ति और सामाजिक समरसता का भव्य संगम देखने को मिला। श्रीमद्भागवत सप्ताह, पंचकुंडी यज्ञ और श्री हनुमानजी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दोपहर करीब 2 बजे आयोजित कार्यक्रम में MLA डॉ. लालाराम बैरवा और विधायक गोपीचंद मीणा ने संतों का आशीर्वाद लिया। वहीं सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया।