Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap

जसपुर में पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और पाठल से हमला, वारंटी छुड़ाने की कोशिश में परिवार के लोग गिरफ्तार ! #Jaspur #UdhamS...

Uttarakhand, India | May 16, 2026

MORE NEWS

ब्रेकिंग।

ग्राम ऐराड़ी, सितोन्स्यूं में भूमि खरीद को लेकर चल रहे विवाद के बीच दून कंपनी ने अपना आधिकारिक पक्ष जारी किया है। कंपनी ने दावा किया कि भूमि का क्रय पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया के तहत हुआ है और वह इस भूमि की विधिसम्मत स्वामी है। कंपनी के अनुसार अभी तक परियोजना का नक्शा स्वीकृत नहीं हुआ है, इसलिए स्थल पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। भविष्य में किसी भी परियोजना पर कार्य केवल भू-उपयोग परिवर्तन सहित सभी आवश्यक सरकारी अनुमतियां प्राप्त करने के बाद ही किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि उसका निवेश उत्तराखंड सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों के तहत है और सभी कार्य स्थानीय जनभावनाओं, पर्यावरण संरक्षण तथा नियमानुसार अनुमति लेकर ही किए जाएंगे।

ब्रेकिंग। ग्राम ऐराड़ी, सितोन्स्यूं में भूमि खरीद को लेकर चल रहे विवाद के बीच दून कंपनी ने अपना आधिकारिक पक्ष जारी किया है। कंपनी ने दावा किया कि भूमि का क्रय पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया के तहत हुआ है और वह इस भूमि की विधिसम्मत स्वामी है। कंपनी के अनुसार अभी तक परियोजना का नक्शा स्वीकृत नहीं हुआ है, इसलिए स्थल पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। भविष्य में किसी भी परियोजना पर कार्य केवल भू-उपयोग परिवर्तन सहित सभी आवश्यक सरकारी अनुमतियां प्राप्त करने के बाद ही किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि उसका निवेश उत्तराखंड सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों के तहत है और सभी कार्य स्थानीय जनभावनाओं, पर्यावरण संरक्षण तथा नियमानुसार अनुमति लेकर ही किए जाएंगे।

Pauri, Garhwal | Aug 7, 2026

ब्रेकिंग: पौड़ी-देवप्रयाग मोटरमार्ग पर कुंडाधार के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व एसडीआरएफ को सूचना दी। राहत एवं बचाव दल मौके पर रेस्क्यू अभियान में जुटा है। वाहन में कुल छह से सात लोगों के सवार होने की आशंका जताई जा रही है।

#अलकनंदा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, फिर भी प्रशासन हाई अलर्ट पर

श्रीनगर में लगातार बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर बीते दिन खतरे के निशान तक पहुंच गया था। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क करते हुए नदी के आसपास न जाने की अपील की।

शुक्रवार को जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है, लेकिन बारिश को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें तैनात हैं, जबकि नदी किनारे बसे क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के आसपास न जाने की अपील की है।

#अलकनंदा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, फिर भी प्रशासन हाई अलर्ट पर श्रीनगर में लगातार बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर बीते दिन खतरे के निशान तक पहुंच गया था। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क करते हुए नदी के आसपास न जाने की अपील की। शुक्रवार को जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है, लेकिन बारिश को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें तैनात हैं, जबकि नदी किनारे बसे क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के आसपास न जाने की अपील की है।

Pauri, Garhwal | Aug 7, 2026

ब्रेकिंग: पौड़ी जिले के सबदरखाल क्षेत्र में कुंडाधार के समीप शुक्रवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। फिलहाल वाहन में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। रेस्क्यू टीम घायलों और अन्य संभावित यात्रियों को निकालने में जुटी है। दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

#थाना पैठाणी क्षेत्र में पाटुली के समीप एक एल्टो कार करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू कर चालक विनोद गोदियाल (55) को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी पैठाणी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

Pauri, Garhwal | Aug 6, 2026