बांगरमऊ: जोगीकोट गांव के सामने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा,बेकाबू पिकअप कंटेनर में घुसी,चालक परिचालक गंभीर घायल
बेहटा मुज़ावर थाना क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है.यहां जोगीकोट गांव के सामने तेज रफ़्तार पिकअप बेकाबू होकर आगे जा रहे कंटेनर में घुस गई.हादसे में पिकअप चालक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए.सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया.जहां से दोनो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं।