बांगरमऊ: अच्छेपुर किरमिली मोड़ से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
थाना आसीवन की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी आशीष को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध 13 मार्च 2024 को थाना आसीवन में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था, जिसे इंस्पैक्टर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे भेज दिया गया है।आरोपी पर एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप था.