बांगरमऊ: कल्याणी नदी पुल पर तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में घायल चालक को CHC में करवाया गया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली के कस्बा मोहल्ला गुलाम मुस्तफा निवासी मुकेश देर शाम बरुवाघाट से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान भिखारीपुर कस्बे के सामने कल्याणी नदी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।