चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ विजय सिंह गागराई को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर असमाजिक तत्वों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। इसे लेकर मंगलवार दिन के दो बजे विजय सिंह गागराई ने चक्रधरपुर थाने में मामला दर्ज कराया। धमकी को लेकर चक्रधरपुर थाना में लिखित सूचना देकर धमकी देने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।