जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत भीमगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ₹5000 के इनामी और शातिर धोखाधड़ी के आरोपी नितेश बंसल को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी से प्राप्त की गई BMW कार भी बरामद की है।