जांजगीर: जिलेभर में अवैध शराब पर पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आज मंगलवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर जिलेभर में अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की। देर रात से सुबह तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 120 लीटर कच्ची महुआ शराब और 191 पाव देशी शराब जब्त की है। हाईवे के ढाबों की भी जांच की गई, जहां नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।