Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
usr20446412
BUDHA MAL AND SON’S JEWELLERS ADDRESS - BUDHA MAL EMPIRE AIMA , NEAR - YAMINI HOTEL PALAMPUR , DIST - KANGRA (H.P) 📱- 98167- 33444, 94599-77777
Dharwala, Chamba
| Jun 13, 2026
MORE NEWS
BUDHA MAL AND SON’S JEWELLERS ADDRESS - BUDHA MAL EMPIRE AIMA , NEAR - YAMINI HOTEL PALAMPUR , DIST - KANGRA (H.P) 📱- 98167- 33444, 94599-77777
Dharwala, Chamba | Jun 12, 2026
प्रदेश के पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का एक और खुशमिजाज अंदाज.... भरमौर से कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है वायरल। ठाकुर सिंह भरमौरी गीत और संगीत व कला प्रेमी माने जाते हैं।
Dharwala, Chamba | Jun 11, 2026
सामरा, रनुहकोठी, जगत, उरई और घटोर के ग्रामीणों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग भरमौर। गरोला विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सामरा, रनुहकोठी, जगत, उरई और घटोर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के चलते क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और हल्की बारिश होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि दो-चार बूंद बारिश गिरने के बाद ही बिजली गुल हो जाती है और कई-कई दिनों तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती। इससे क्षेत्र के लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। विद्यार्थियों की पढ़ाई, किसानों के कार्य, छोटे व्यापारियों का कारोबार तथा दैनिक जीवन से जुड़े अनेक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्तमान समय में बिजली केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और रोजगार से जुड़ी एक बुनियादी आवश्यकता बन चुकी है। इसके बावजूद विभाग की उदासीनता के कारण क्षेत्रवासियों को बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और बिजली विभाग से मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा क्षेत्र में निर्बाध और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।
Dharwala, Chamba | Jun 11, 2026
रजेरा में बारिश का कहर, देखते ही देखते बह गई 20 से अधिक भेड़ बकरीयां बारिश का कहर: उफनते गढ़ नाला में बहीं 20 भेड़-बकरियां, पशुपालकों को भारी नुकसान रजेरा पंचायत में अचानक बढ़ा जलस्तर, मलबे में दबा पशुधन; प्रभावित परिवारों ने मांगी राहत चंबा, वीरवार। जिले में वीरवार को हुई मूसलाधार बारिश कई लोगों के लिए आफत बनकर आई। लगातार हुई वर्षा के कारण नदी-नालों और खड्डों का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ। इसी बीच ग्राम पंचायत रजेरा के गढ़ नाला में तेज बहाव और मलबा आने से पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार गढ़ नाला में अचानक जलस्तर बढ़ने के साथ पहाड़ियों से भारी मात्रा में मलबा आ गया। इस दौरान नाले के समीप चर रही करीब 20 भेड़-बकरियां तेज बहाव की चपेट में आकर बह गईं और मलबे में दब गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारिश के बाद कुछ ही मिनटों में नाले का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया, जिससे पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का मौका नहीं मिल सका। घटना के बाद प्रभावित पशुपालकों में मायूसी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पशुधन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और इस नुकसान से परिवारों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। उधर, जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और जलभराव की घटनाएं भी सामने आई हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने तथा सतर्कता बरतने की अपील की है।
Dharwala, Chamba | Jun 11, 2026