मिर्जागंज में लापता बालक का कुएं में मिला Shaव, इलाके में शोक
गिरिडीह जिले के मिर्जागंज बाजार से लापता 13 वर्षीय साकेत गुप्ता का शv गांव के बगल स्थित एक कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, साकेत गुप्ता 18 नवंबर की शाम करीब 7 बजे मिर्जागंज बाजार में अंतिम बार देखा गया था। इसके बाद वह लापता हो गया था। परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे थे। इसी दौरान उसका शV गांव के पास एक कुएं में मिला।
शV मिलने की खबर से परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।
#apnagiridihnews #GiridihNews #giridihpolice #JharkhandNews