आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे डीसी रामनिवास यादव, बच्चों से किया संवाद, खुद चखकर परखी भोजन की गुणवत्ता
गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दी जा रही सुविधाओं, पोषण आहार और केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीसी ने खुद भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता परखी और संबंधित कर्मियों को बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।