पूरनपुर: रास्ते की समस्या को लेकर ओबीसी महासभा ने नायब तहसीलदार को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन
पूरनपुर तहसील परिसर में ओबीसी महासभा ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित को सौपा। ज्ञापन में बताया कि पूरनपुर देहांत क्षेत्र के मोहल्ला हबीबगंज गोटियां में तीन प्रधान बदलने के बाद भी रास्ते की समस्या का सामाधान नहीं हो सका। रास्ते का निर्माण न होने की वजह से जलभराव की स्थिति बनी रहती है।