पूरनपुर: शेरपुर कला में मोहर्रम को लेकर निकला ताजिया जुलूस, धूमधाम से मनाया गया पर्व
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर कला में गुरुवार को हजरत ईमाम हुसैन की शहादत की याद में मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला मोर्हरम शांति एवं भाईचारे के साथ मनाया गया। इस दौरान ताजिया जुलूस में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।मोहर्रम को देखते हुए प्रशासन के द्वारा पुलिस प्रशासन की कड़ी व्यवस्था की गई है। जगह-जगह लंगर का आयोजन किया गया।