पूरनपुर: मोहल्ला हबीबगंज गोटिया में मामूली कहासुनी में भाई ने भाई को डंडा मारकर किया घायल, मामले में पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर नगर के मोहल्ला हबीबगंज गोटिया निवासी मानसिंह पुत्र गंगाराम ने बताया कि उसका भाई शराब पीकर घर पहुंचा तो परिजनों ने शराब पीने का विरोध किया। इस बात से नाराज होकर सियाराम ने अपने भाई मानसिंह के सर पर डंडा मार कर घायल कर दिया। घायल युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।