पूरनपुर: सिरसा गांव में हथियारों से लैस होकर मारपीट करने का मामला, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा के रहने वाले दीनदयाल ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के उमेश चंद्र, अभिषेक, रिंकू और अनिल उनके भाई सुरेश के घर में घुसकर मारपीट कर रहे थे। जब वह बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी पकड़ कर मारना पीटना शुरू कर दिया जिससे वह घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।