पूरनपुर: चीनी मिल के समीप साइकिल सवार को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, मां-बेटा हुए घायल व पत्नी को आई मामूली चोट
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव कढेर चौरा निवासी सुमित अपनी मां हीरा कली और अपनी पत्नी सुनीता के साथ पूरनपुर दवा लेने के लिए आ रहा था। जैसे ही बाइक लेकर चीनी मिल के पास में पहुंचा तभी अचानक साइकिल सवार बाइक के सामने आ गया। उसको बचाने के चक्कर बाइक सवार सुमित और उसकी मां हीरा कली गंभीर रूप से घायल हो गए। वही युवक की पत्नी सुनिता भी मामूली घायल हो गई।