वारासिवनी: महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं न होने और फेल कराने की धमकी पर छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय के छात्रों ने 28 सितंबर को विभिन्न समस्याओं और अनियमितताओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने आरोप लगाया कि कक्षाएं नियमित नहीं लगतीं और फेल कराने की धमकी दी जाती है। महाविद्यालय परिसर के आसपास असामाजिक तत्वों की मौजूदगी, मूलभूत सुविधाओं की कमी, छात्राओं को उचित मार्गदर्शन नहीं मिलने सहित अन्य समस्या से अवगत कराया