आबू रोड: आबूरोड के ब्रह्माकुमारीज ने भवन में किया हमला, संस्थान के 20-25 लोगों ने दो युवकों पर किया हमला, दो पुलिसकर्मी भी घायल
आबूरोड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बुधवार रात करीब 10:30 बजे सदर थाना क्षेत्र के तहलेटी दानवाव स्थित प्रभु दर्शन भवन में ब्रह्माकुमारीज से जुड़े लोगों पर हमला करने का गंभीर आरोप लगा है।बताया जा रहा है कि करीब 20 से 25 लोगों ने एक राय होकर भवन में बैठे निखिल सिंह और संजय पर लाठी व सरियों से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।