लाडनूं: जसवंतगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 153 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ladnu, Nagaur | Nov 24, 2024 लाडनूं की जसवंतगढ़ थाना पुलिस ने रविवार को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जसवंतगढ़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया वही उनके कब्जे से 153 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर एक होटल में दबीश देकर दो व्यक्ति सीताराम व कालूराम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 153 ग्राम अफीम बरामद की।