लाडनूं: लाडनूं के निकट ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, फिर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, तीन लोग हुए घायल
Ladnu, Nagaur | Nov 21, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं के निकट गुरुवार को एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं हादसे में तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को लाडनूं के उपजिला अस्पताल भिजवाया।जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।