लाडनूं: लाडनूं के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में तीन लोग हुए घायल
Ladnu, Nagaur | Nov 20, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं के निकट बुधवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को निजी वाहन की सहायता से लाडनूं के उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।