लाडनूं: लाडनूं के करंट बालाजी चौराहे पर पैदल चल रहे बच्चे को सांड ने लिया चपेट में, हादसे में नाबालिग बच्चा घायल हुआ
Ladnu, Nagaur | Nov 22, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं कस्बे के करंट बालाजी चौराहे पर शुक्रवार को एक सांड ने पैदल चल रहे नाबालिग बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को निजी वाहन की सहायता से लाडनूं उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर किया गया।