शिवपुरी नगर: मगरौनी चौकी क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला को पड़ोसी ने पत्नी बनाकर धोखे से हड़पी जमीन, एसपी से शिकायत
शिवपुरी जिले के नरवर थाना के मगरौनी चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक 50 वर्षीय आदिवासी महिला ने जानकारी देते हुए बताया की उसके पड़ोसी कुलदीप परिहार ने उसको पत्नी बनाकर रखा, और धोखे से उसकी जमीन अपने नाम करा ली। जिसकी शिकायत उसने थाने पर दर्ज कराई पर सुनवाई ना होने के चलते आज एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।