शिवपुरी नगर: ढीमर मोहल्ले में हरिजन एक्ट का आरोपी पड़ोसी बना रहा राजीनामा का दवाब, गोली मारने की देता है धमकी, एसपी से शिकायत
शिवपुरी जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढीमर मोहल्ले में रहने वाली पूजा कोली पत्नी स्वर्गीय नारायण कोली ने जानकारी देते हुए बताया की कुछ समय पहले उसके पड़ोसी जुगल बाथम ने उसके घर में घुसकर उसकी चोरी की थी। एवं विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत उसने थाने पर दर्ज कराई। जहां अब पड़ोसी द्वारा राजीनामा करने का दवाब बनाया जा रहा है।