शिवपुरी नगर: कोलकाता से अहमदाबाद जा रहे ट्रक ड्राइवर को मिलन ढावे पर आया हार्ट अटैक,इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत
वेस्ट बंगाल के वीरभूम जिले का रहने वाला सनददास पुत्र अनिलचंद दास कोलकाता से ट्रक में पीवीसी पाइप भरकर गुजरात के अहमदाबाद जा रहा था इसी दौरान वह सुरवाया थाना क्षेत्र के मिलन ढाबे पर शुक्रवार की रात खाना खाने रुक गया था जहां उसे एकाएक दिल का दौरा पड़ गया। ड्राइवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।