शिवपुरी नगर: डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक की हुई मौत,कराया गया पोस्टमार्टम, सतनबाड़ा की घटना
शिवपुरी जिले के सतनबाड़ा के पास शुक्रवार की देर शाम एक बाइक चालक डिवाइडर से टकरा गया था। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतक ग्वालियर जिले के तिघरा थाना क्षेत्र के मेढे का पुरा का रहने वाला है। मृतक की पहचान विक्रम आदिवासी पुत्र सुम्मा आदिवासी के रूप में हुई है। युवक खजूरी गांव में अपनी रिश्तेदारी से बापस ग्वालियर लौट रहा था।