बिछिया: मवई में सड़क निर्माण फिर विवादों में, घुटास-दुवा मार्ग पर भ्रष्टाचार के आरोप
मंडला जिले के मवई विकासखंड में सड़क निर्माण कार्य एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिला पंचायत सदस्य ने आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे बताया कि कोड़ेला-मवई सड़क के बाद अब घुटास से दुवा तक बन रही सड़क पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, घुटास-दुवा सड़क निर्माण में गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी की जा रही है। लगातार दूसरे प्रोजेक्ट में ग