गुना नगर: जिला पंचायत विश्राम गृह गुना में रोजगार मेले का हुआ आयोजन , रोजगार मेले में 514 युवाओं का चयन, 354 को मिला ऑफर लेटर
गुना में जिला स्तरीय मेगा कौशल रोजगार मेले का आयोजन 23 अगस्त 2024 को किया गया, जहां 634 बेरोजगार युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया। इस मेले में 10 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें 514 आवेदकों का प्रारंभिक चयन हुआ और 354 को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य और कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया