गुना नगर: जिम्मेदारों को जगाने बीजी रोड के गड्ढे में चलाई कागज की नाव, जागरूक ग्रुप के लोगों ने जर्जर सड़कों को लेकर जताया विरोध
गुना में जागरूक ग्रुप के लोगों ने बीजी रोड गणेश टॉकीज के सामने ओवर ब्रिज के ठीक पहले सड़क में बने बड़े गड्ढे को लेकर विरोध जताया। गड्ढे में भरे पानी में कागज की नाव बनाकर चलाई। सड़क की मरम्मत करने की मांग पर नारेबाजी की। जागरूक ग्रुप के अमित शर्मा ने 23 अगस्त को कहा, नगर पालिका ने एमपीआरडीसी की सड़क बता कर मरम्मत से मना कर दिया। लोग और वाहन चालक परेशान है।