गुना नगर: कलेक्टर ने तहसील गुना में राजस्व महाभियान 2.0 के नक्शा तरमीम और ई-केवाईसी कार्य की समीक्षा की"
गुना, कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह ने तहसील गुना ग्रामीण कार्यालय का 23 अगस्त 2024 को निरीक्षण करते हुए राजस्व महाभियान 2.0 के अंतर्गत नक्शा तरमीम, पीएम किसान ई-केवाईसी, और समग्र आईडी-आधार लिकिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने ई-केवाईसी के लिए अधिक से अधिक कैंप आयोजित करने और प्रत्येक पटवारी को नक्शा तरमीम के लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।