शाजापुर: कृषि उपज मंडी से सोयाबीन चोरी का मामला, CCTV फुटेज आया सामने, फरियादी ने पुलिस को दी शिकायत
एबी रोड स्थित कृषि उपज मंडी में लगातार चोरी की वारदातें हो रही है।वहीं अब सोयाबीन चोरी का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत फरियादी ने कोतवाली पुलिस को आवेदन सौंपकर की है। जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी में अंजनीलाल ट्रेडर्स का सोयाबीन रखा हुआ था। 18 सितंबर की रात को अज्ञात बदमाशों ने वहां से दो बोरी सोयाबीन चुरा कर ले गए। जिसके सीसीटीवी भी सामने आए हैं।