शाजापुर: दुधाना में सेंट मैरी स्कूल बस हादसे मामले में डीपीसी ने जांच के आदेश दिए, कलेक्टर को किया अवगत
ग्राम दुधाना के सेंट मेरी स्कूल के बस के चालक की लापरवाही ने एक की जान ले ली तो पांच स्कूली बच्चों की जान खतरे मेे डाल दी। जानकारी लगने पर कार्रवाई करते हुए डीपीसी ने हादसे की जांच के आदेश बीआरसीसी को दे दिए हैं डीपीसी राजेंद्र क्षिप्रे का कहना कि जांच पूरे होने के बाद तथ्यों के आधार पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी , कलेक्टर को भी अवगत करा दिया गया है।