Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
journalistrajendra11
जन विश्वास शिविर में एस डी एम ने किया संवाद प्राप्त आवेदनो का कराया निराकरण
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur
| Aug 21, 2026
MORE NEWS
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खजुराहो आगमन पर आत्मीय स्वागत --- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात खजुराहो पहुंचे। खजुराहो विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, बिजावर विधायक श्री राजेश शुक्ला, पन्ना विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, नपा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया, कमिश्नर सागर श्री अनिल सुचारी, आईजी श्री मिथलेश शुक्ला, कलेक्टर श्री मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. सुदाम खाड़े तथा आयुक्त जनसंपर्क श्री मनीष सिंह भी खजुराहो पहुंचे। विमानतल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव खजुराहो स्थित कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्वेंशन सेंटर में केन-बेतवा लिंक परियोजना की प्रगति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में सहभागिता की तथा परियोजना से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की। Dr Mohan Yadav Chief Minister, MP Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur
Chhatarpur, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026
पन्ना-छतरपुर के अधिकारी प्रभावित गांवों के एक-एक घर पहुंचकर आदिवासी परिवारों की कठिनाइयों को समझें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा बदलाव, विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं दिलाने के निर्देश खजुराहो में मुख्यमंत्री ने की केन-बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा ------- मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व की केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। परियोजना से क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल और ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि विकास के साथ प्रभावित और विस्थापित परिवारों के हितों का पूरा ध्यान रखना सरकार की प्राथमिकता है। घर-घर पहुंचकर प्रभावित परिवारों की समस्याएं समझें अधिकारी मुख्यमंत्री ने पन्ना एवं छतरपुर जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित गांवों में अधिकारी घर-घर पहुंचकर परिवारों की वास्तविक स्थिति और समस्याओं को समझें। विशेष रूप से आदिवासी परिवारों की कठिनाइयों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका प्राथमिकता से निराकरण कराया जाए। विस्थापित परिवारों को घर तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्थापित परिवारों को शासन की पात्र योजनाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचाया जाए। जहां परिवारों ने नए स्थान पर निवास बना लिया है, वहां स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन सहित जरूरी मूलभूत सुविधाओं के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। रूँझ-मझगांव परियोजना के प्रभावितों को अतिरिक्त राशि का शीघ्र भुगतान मुख्यमंत्री ने पन्ना की रूँझ-मझगांव परियोजना में स्वीकृत अतिरिक्त राशि का प्रभावितों को शीघ्र भुगतान कराने के निर्देश दिए। जिन प्रभावितों के पास उम्र संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनकी आयु का निर्धारण मेडिकल परीक्षण के आधार पर करने को कहा। परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग और विभागों में बेहतर समन्वय के निर्देश बैठक में प्रमुख सचिव जल संसाधन विभाग श्री संदीप यादव ने परियोजना की प्रगति का प्रस्तुतिकरण दिया। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जुड़े जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट को परियोजना की उच्च प्राथमिकता के साथ गांव-गांव नियमित मॉनिटरिंग करने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जन चौपाल और जागरूकता यात्राओं से लोगों को परियोजना के लाभ बताएं मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जन चौपाल और जागरूकता यात्राओं के माध्यम से लोगों को परियोजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाए। मैदानी स्तर पर सकारात्मक गतिविधियां आयोजित कर लोगों की आशंकाओं और समस्याओं का समाधान किया जाए। 8.11 लाख हेक्टेयर में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, 44 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा पेयजल मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश में लगभग 8.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी और 44 लाख से अधिक लोगों को पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा। परियोजना के तहत 103 मेगावाट जल विद्युत तथा 27 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन भी प्रस्तावित है। बुंदेलखंड एवं मध्य भारत के पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, विदिशा, रायसेन, शिवपुरी और दतिया जिलों के 1,382 गांवों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है। सम्मानजनक पुनर्वास के साथ विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे प्रभावित परिवार मुख्यमंत्री ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना केवल जल संसाधन विकास की योजना नहीं, बल्कि बुंदेलखंड में आर्थिक और सामाजिक बदलाव का माध्यम है। सरकार का प्रयास है कि परियोजना से प्रभावित परिवारों का पुनर्वास सम्मानजनक ढंग से हो और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों में खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, पन्ना, छतरपुर, बिजावर, राजनगर विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों में मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव श्री संदीप यादव, सचिव (मुख्यमंत्री) डॉ. सुदाम खाड़े, सागर कमिश्नर श्री अनिल सुचारी, आईजी श्री मिथलेश शुक्ला, कलेक्टर छतरपुर श्री मृणाल मीना, कलेक्टर पन्ना श्रीमती ऊषा परमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Forest, Madhya Pradesh Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR Department of Water Resources, Madhya Pradesh #chhatarpur #केन_बेतवा_लिंक_परियोजना
Chhatarpur, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026
*बड़ामलहरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का सफल आयोजन* *1769 प्रकरणों का मौके पर निराकरण, आमजन की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान* --- कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय योजनाओं का पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 21 अगस्त को बड़ामलहरा में विशाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जिसमें एसडीएम बड़ामलहरा श्री अखिल राठौर, तहसीलदार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शशिकांत अग्निहोत्री सहित अन्य अधिकारियो ने आमजनों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण हेतु प्राप्त आवेदनों पर तत्परता से कार्यवाही की। शिविर में कुल 1769 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। शिविर के दौरान लोक सेवा गारंटी के सर्वाधिक 1469 प्रकरणों का निराकरण हुआ। इनमें 431 जाति प्रमाण पत्र, 392 नकल आवेदन, 219 जन्म प्रमाण पत्र, 178 आय प्रमाण पत्र, 149 निवास प्रमाण पत्र, 35 ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, 33 विवाह पंजीयन, 20 मृत्यु प्रमाण पत्र, 9 नामांतरण, 2 बीपीएल तथा 1 दिव्यांगता प्रमाण पत्र का प्रकरण शामिल है। तहसील बड़ामलहरा (राजस्व विभाग) द्वारा 120 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनमें 102 नामांतरण, 8 आर्थिक सहायता राशि, 5 बटांकन, 4 तरमीम तथा 1 बीपीएल प्रकरण शामिल है। नगर परिषद बड़ामलहरा द्वारा 75 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें संबल योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, नोड्यूज प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, अनुग्रह सहायता, हैंडपंप सुधार एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता से संबंधित प्रकरण शामिल रहे। इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 70 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनमें आवास योजना, पेंशन, पंचायती राज, संबल एवं मनरेगा से संबंधित मामले शामिल हैं। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बड़ामलहरा द्वारा 30 प्रकरणों का समाधान किया गया, जिनमें रिकॉर्ड सुधार, जाति प्रमाण पत्र, केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र, संबल पंजीयन, अपील, एनएच मुआवजा भुगतान एवं शहरी बीपीएल से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 5 दिव्यांगता प्रमाण-पत्र का भी वितरण हितग्राही को मौके पर किया गया। Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur
Chhatarpur, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026
केन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से देखने को मिलेगा सकारात्मक परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चा ------- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केन-बेतवा भारत की पहली लिंक परियोजना है। इसमें मध्यप्रदेश सरकार और उत्तरप्रदेश सरकार भारत सरकार के साथ मिलकर क्रियान्वयन का कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2024 के दिसम्बर माह में इसकी आधारशिला रखी गई। वर्ष 2030 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना से व्यापक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। यह परियोजना क्षेत्र के विकास की दृष्टि से चमत्कारिक परिणाम सामने लाएगी। क्षेत्र का परिदृश्य बदल जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो में परियोजना की समीक्षा के पश्चात् टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि इस परियोजना से संपूर्ण बुंदेलखंड सहित मध्यभारत के जिले भी लाभान्वित होंगे। रायसेन और विदिशा जिले के क्षेत
Chhatarpur, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026
यूजीसी एक्ट के विरोध में अधिवक्ता संघ का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; जातिगत आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 21, 2026