मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खजुराहो आगमन पर आत्मीय स्वागत
---
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात खजुराहो पहुंचे। खजुराहो विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, बिजावर विधायक श्री राजेश शुक्ला, पन्ना विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, नपा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया, कमिश्नर सागर श्री अनिल सुचारी, आईजी श्री मिथलेश शुक्ला, कलेक्टर श्री मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. सुदाम खाड़े तथा आयुक्त जनसंपर्क श्री मनीष सिंह भी खजुराहो पहुंचे।
विमानतल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव खजुराहो स्थित कन्वेंशन सेंटर पहुंचे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्वेंशन सेंटर में केन-बेतवा लिंक परियोजना की प्रगति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में सहभागिता की तथा परियोजना से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की।
Dr Mohan Yadav
Chief Minister, MP
Jansampark Madhya Pradesh
#chhatarpur