*बड़ामलहरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का सफल आयोजन*
*1769 प्रकरणों का मौके पर निराकरण, आमजन की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान*
---
कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय योजनाओं का पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 21 अगस्त को बड़ामलहरा में विशाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जिसमें एसडीएम बड़ामलहरा श्री अखिल राठौर, तहसीलदार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शशिकांत अग्निहोत्री सहित अन्य अधिकारियो ने आमजनों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण हेतु प्राप्त आवेदनों पर तत्परता से कार्यवाही की। शिविर में कुल 1769 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।
शिविर के दौरान लोक सेवा गारंटी के सर्वाधिक 1469 प्रकरणों का निराकरण हुआ। इनमें 431 जाति प्रमाण पत्र, 392 नकल आवेदन, 219 जन्म प्रमाण पत्र, 178 आय प्रमाण पत्र, 149 निवास प्रमाण पत्र, 35 ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, 33 विवाह पंजीयन, 20 मृत्यु प्रमाण पत्र, 9 नामांतरण, 2 बीपीएल तथा 1 दिव्यांगता प्रमाण पत्र का प्रकरण शामिल है।
तहसील बड़ामलहरा (राजस्व विभाग) द्वारा 120 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनमें 102 नामांतरण, 8 आर्थिक सहायता राशि, 5 बटांकन, 4 तरमीम तथा 1 बीपीएल प्रकरण शामिल है। नगर परिषद बड़ामलहरा द्वारा 75 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें संबल योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, नोड्यूज प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, अनुग्रह सहायता, हैंडपंप सुधार एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता से संबंधित प्रकरण शामिल रहे।
इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 70 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनमें आवास योजना, पेंशन, पंचायती राज, संबल एवं मनरेगा से संबंधित मामले शामिल हैं। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बड़ामलहरा द्वारा 30 प्रकरणों का समाधान किया गया, जिनमें रिकॉर्ड सुधार, जाति प्रमाण पत्र, केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र, संबल पंजीयन, अपील, एनएच मुआवजा भुगतान एवं शहरी बीपीएल से संबंधित प्रकरण शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त 5 दिव्यांगता प्रमाण-पत्र का भी वितरण हितग्राही को मौके पर किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur