शाहजहांपुर: थाना मदनापुर पुलिस ने जिला बदर अपराधी को बरेली बार्डर पर छोड़ा, शाहजहांपुर जिले दिखने पर कार्रवाई की चेतावनी
अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने थाना मदनापुर क्षेत्र के मोहल्ला बरिखास के रहने वाले राजू पाठक के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। न्यायालय से आदेश मिलते ही थाना मदनापुर पुलिस आदेश लेकर जिला बदर अपराधी राजू पाठक के घर पहुंची। अपराधी के परिवार को जानकारी देते हुए पुलिस जिला बदर अपराधी राजू पाठक को लेकर गई और बरेली बार्डर पर छोड़ दिया।