बिजनौर: बिजनौर में किन्नरों की वर्चस्व की लड़ाई ने पकड़ा तूल, डेढ़ दर्जन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Bijnor, Bijnor | Nov 12, 2026 बिजनौर में बधाई मांगने को लेकर किन्नरो के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी लता और नैना किन्नर ने मुस्कान आरजू जया जुबेर आदि लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गुरुवार सुबह 10:00 मिली जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर की घटना बताई गई है। जिसमें डेढ दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।