बिंदकी: चितियापुर गांव की महिला ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के चितियापुर गांव की महिला सीता पुत्री सुरेश ने अपने पति राहु, ससुर चंद्र कुमार तथा सास सविता देवी निवासी ग्राम गौरिया पोस्ट खुर्द तिलसैरी थाना महाराजपुर जनपद कानपुर के खिलाफ गुरुवार तथा शुक्रवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।