हाथरस: जिला बदर होने के बाद भी जिले की सीमा में घूम रहे गांव परसारा निवासी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्रवाई करते हुए कोतवाली चंदपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जिला बदर होने के बाद भी जिले की सीमा में घूम रहे गांव परसारा निवासी एक अभियुक्त को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। कोतवाली चंदपा पुलिस ने सोमवार की शाम को अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।