हाथरस: गांव हतिसा चौराहे के पास तेज गति से दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति घायल, एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया, उपचार जारी
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव हतिसा चौराहे के पास आज दिन सोमवार को दोपहर 3:00 बजे के लगभग तेज गति दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया! दुर्घटना को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई! घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से ग्रामीणों द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया है जिसका डाक्टरों द्वारा उपचार जारी है!