हाथरस: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गांव नगला केशों निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 550 रुपए नगद पर्चा सट्टा आदि सामान बरामद हुआ है। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने रविवार शाम को खुलासा किया है।