हाथरस: गोला गली बेनीगंज में फायरिंग करने वाले तीन अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार सोमवार की मध्य रात्रि में फायरिंग करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्तों ने गोला गली बेनीगंज में फायरिंग की थी। पुलिस अधीक्षक ने टीमों का गठन किया था।