रावतसर: रावतसर में घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में 4 जनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुआ केस
रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र के निरवाल में घर में घुसकर मारपीट के आरोप में चार जनों पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस द्वारा मंगलवार सुबह 10 बजे जारी प्रेस नोट से मिली जानकारी अनुसार रणवीर पुत्र भानीराम निवासी निरवाल ने बलवान ,संदीप, सोना देवी व शारदा निवासी निरवाल पर रंजिश वंश उससे व उसके पिता के साथ मारपीट का आरोप लगाते मामला दर्ज करवाया है।