आबू रोड: आबूरोड के वासड़ा क्षेत्र में केमिकल प्रदूषण के विरोध में लोगों का फूटा आक्रोश, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आबूरोड के वासड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में कथित केमिकल प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक जगसीराम कोली और सियावा मंडल अध्यक्ष मुकेशसिंह डाभी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर सिरोही को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रीको औद्योगिक क्षेत्र की कुछ केमिकल इकाइयों से निकलने वाला अपशिष्ट भूजल, खेती और पर्यावरण को प्रभावित कर रहा है।