महोबा: प्रयागराज-बनारस रेंज के डीआईजी जेल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने जिला उप-कारागार और निर्माणाधीन नई जिला जेल का किया निरीक्षण
Mahoba, Mahoba | Feb 20, 2026 डीआईजी जेल, राजेश कुमार श्रीवास्तव आज महोबा पहुंचे और जिला उप-कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की सुरक्षा, बैरकों की स्थिति, बंदियों को दी जा रही सुविधाएँ और स्वच्छता का जायजा लिया। डीआईजी ने जेल प्रशासन को कड़े दिशा-निर्देश दिए और बंदियों के मानवाधिकार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन नई जिला जेल का स्थलीय निरीक्षण किया।