कटंगी: सदभावना प्रदर्शनी के आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों ने जताया विरोध, SDM और BMO के आवास पर पहुंचे खिलाड़ी
नगर के सरकारी अस्पताल मैदान में आगामी 10 जुलाई से सद्भावना प्रदर्शनी (मीना बाजार) लगने वाली है। इस प्रदर्शनी के आयोजन स्थल को लेकर नगर के खिलाड़ियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों ने स्थल परिवर्तन की मांग को लेकर गत दिवस विधायक गौरव सिंह पारधी, नगर परिषद अध्यक्ष योगेन्द्र ठाकुर और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज दुबे को ज्ञापन सौंपा था।