कटंगी: ‘डॉक्यूमेंट विजन’ को लेकर विधायक ने जनपद पंचायत कटंगी के सभाहाल में अफसरों के साथ की बैठक
विधानसभा क्षेत्र कटंगी-खैरलांजी विधायक गौरव सिंह पारधी ने जनपद पंचायत कटंगी के सभागार दोनों ही तहसील क्षेत्र कटंगी और तिरोड़ी के अधिकारियों के साथ डॉक्यूमेंट विजन को लेकर बैठक की। बैठक में एडीएम, कटंगी, तिरोड़ी तहसीलदार और लगभग सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी शामिल रहे। बैठक में विधायक ने सबसे पहले विभागवार कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिए ।